आइये आज के इस आर्टिकल में हम आपको ग्राहक सेवा केंद्र से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे | इस आर्तिकल में हम Grahak Seva Kendra क्या होता है?, CSP Online Registration कैसे करे और ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोले जानेंगे | दोस्तों आप ग्राहक सेवा केंद्र को एक रोजगार का माध्यम भी बना सकते है | आपका अपना खुदका ग्राहक सेवा केंद्र खोल सकते है और इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा | सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े |

ग्राहक सेवा केंद्र क्या है ?

ग्राहक सेवा केंद्र जिसे आप CSP से भी जानते है CSP का फुल फॉर्म Customer Service Point है | ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए या किसी सरकारी कार्य के लिए काफी दूर जाना पड़ता है और काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है | इन्ही समस्याओ को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत की है | इसके जरिये से दूरदराज स्थानों में रहने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिको को आसानी से बैंकिंग सुविधा प्राप्त होगी | अगर आप भी बैंकिंग या अकाउंट के क्षेत्र में रुची रखते है तो आप कस्टमर सर्विस पॉइन्ट स्थापित कर सकते है |
यदि आप ग्रामीण सेवा केंद्र को खोलना चाहते है तो आपको ज्यादा शैक्षित होनी की जरूरत नहीं है | यदि आप कम पढ़े लिखे है तब भी आप ग्राहक सेवा केंद्र खोल सकते है | दोस्तों सबसे महत्वपूर्ण बात यदि आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलते है तो आपको कंप्यूटर के बारे में जानकारी होनी चाहिए और कंप्यूटर पर काम करना आना चाहिए | तभी आप सफलता पूर्वक अपना ग्राहक सेवा केंद्र चला पाएंगे | ग्राहक सेवा केंद्र को आम भाषा में मिनी बैंक भी कहा जाता है |

Grahak Seva Kendra कैसे खोले ?

दोस्तों अगर आप ग्राहक सेवा केंद्र को खोलना चाहते है तो आप नीचे दिए गए दो तरीको से अपना कस्टमर सर्विस पॉइन्ट खोल सकते है | नीचे दिए गए दोनों तरीको में से किसी एक तरीके को सेलेक्ट कर सकते है :-

बैंक के जरीये

यदि आप अपना ग्राहक सेवा केंद्र बैंक के जरिये से खोलना चाहते है तो आप उस बैंक से कांटेक्ट करे जिस बैंक का आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते है | इसके लिए आपको उस बैंक के बैंक मैनेजर से मिलना होगा और यह बताना होगा की मै अपने इलाके में Grahak Seva Kendra खोलना चाहता हु | बैंक मैनेजर आपसे आपकी कॉलिफिकेशन और इन्वेस्टमेंट के बारे में पूछेगा और इसके हिसाब से आपकी कॉलिफिकेशन अगर सही रही तो आपको ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की अनुमति मिल जाएगी | फिर आपको बैंक यूजरनाम और पासवर्ड देगा | इस यूजरनाम और पासवर्ड के जरीये से आप अपने ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर सकते है | आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए बैंक से डेढ़ लाख रूपये तक का लोन भी प्राप्त कर सकते है |

कंपनी के जरीये

यदि आप अपना ग्राहक सेवा केंद्र किसी कंपनी के जरीये से खोलना चाहते है तो आपको उस कंपनी से संपर्क करना होगा | ऐसी बहुत सारी कंपनी है जो आपको ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए मदद करती है लेकिन किसी भी कंपनी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही Grahak Seva Kendra खोले साथ ही ये भी जान ले की वो कंपनी कही फ्रॉड तो नहीं है | यह खास कंपनीया है जो आपको ग्राहक सेवा केंद्र उपलब्ध कराती है Vyam Tech, FIA Global, Oxigen Online, Sanjivani आप इनमे से किसी भी कंपनी से कॉन्टेक्ट करके ग्राहक सेवा केंद्र खोल सकते है |

ग्राहक सेवा केंद्र से इनकम

एक व्यक्ति ग्राहक केंद्र खोलकर हर महीने 25,000 से 30,000 रूपये तक का पैसा कमा सकता है | यहां पर बैंको द्वारा बैंक मित्र को हरेक काम के लिए अलग-अलग कमीशन दिया जाता है | Bank Of Baroda के द्वारा अपने बैंक मित्रो को दिया जाने वाला कमीशन कुछ इस तरह है :-
  • बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने पर :- 5 रूपये
  • आधार कार्ड से बैंक अकाउंट खोलने पर :- 25 रूपये
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अकाउंट पर :- 30 रूपये प्रति खाता प्रतिवर्ष
  • ग्राहक के अकाउंट में पैसे जमा और निकासी करने पर :- 0.40 % प्रति ट्रांजैक्शन कमीशन
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर :- 1 रूपये प्रति वर्ष

कुछ खास Grahak Seva Kendra

दोस्तों भारत देश में कई बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए अनुमति देती है जैसे PNB Grahak Seva Kendra, BOB Grahak Seva Kendra, SBI Grahak Seva Kendra आदि |

SBI ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया - ग्राहक सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन

दोस्तों जो भी इच्छुक लाभार्थी Grahak Seva Kendra खोलकर उसका संचालन करना चाहता है तो आपको अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरुरी है | आइये जानते है कैसे आप ग्राहक सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है | इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान तरीके अनुसार करना होगा :-
  • सबसे पहले आपको डिजिटल इंडिया सीएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
ग्राहक सेवा केंद्र: CSP ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Grahak Seva Kendra In Hindi
  • इस होम पेज पर आपको सीएसपी खोलने के लिए योग्यता की जानकारी दी हुई होती है और साथ ही सीएसपी के लिए क्या क्या कॉलिफिकेशन और क्या सामान चाहिए यह सब जानकारी आपको यही मिल जाएगी |
  • अब आपको पंजीकरण के लिए Online Register के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा |
ग्राहक सेवा केंद्र: CSP ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Grahak Seva Kendra In Hindi
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा |
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए 10 से 15 दिन तक का समय लग जायेगा |
  • फिर आपको पूर्ण अनुमति दी जाएगी |

Grahak Seva Kendra के कार्य

ग्राहक सेवा केंद्र पर भी वही सारी सुविधाएँ दी जाती है जो बैंक में दी जाती है :-
  • बैंक अकाउंट खोलना
  • ग्राहक के अकाउंट को उसके पैन कार्ड से लिंक करने का कार्य
  • ग्राहक के बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना |
  • अकाउंट में पैसा डिपॉजिट करना
  • अकाउंट से पैसा विड्रॉल करना
  • बैंक से ग्राहक को ATM कार्ड जारी करना
  • फंड ट्रांसफर करवाना
  • इंश्योरेंस सर्विस देना
  • एफ डी या आर डी करना

CONTACT US

Digital India Oxigen Private Limited,
1137, R.G. Towers, Above arrow
Showroom, Bangalore - 560038,
Karnataka, India
  • Email :- info@digitalindiacsp.in
  • Phone No :- +91 9836816853

Grahak Seva Kendra Registration | ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोलें | CSP Online Registration | Grahak Seva Kendra In Hindi | CSP ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Grahak Seva Kendra | sbi grahak seva kendra | grahak seva kendra online registration

Post a Comment

Previous Post Next Post