कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने राज्य की कन्याओ का भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए की है | इस योजना के अंदर कन्या को जन्म से लेकर पढाई तक का पूरा खर्चा राज्य सरकार आर्थिक सहायता के रूप में देगी | कन्या सुमंगला योजना 2021 में एक परिवार में से 2 बेटियों को ही लाभ मिलेगा | उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगो को कन्याओ के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है |
Kanya Sumangala Yojana 2021
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस योजना में आवेदन करने वाली बालिकाओ को 15000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | यह धनराशि 6 समान किश्तों में दी जायेगी | कन्या सुमंगला योजना 2021 में आवेदन करने वाली कन्याओ के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए | उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये रखा है | तो आइये आज हम अपने इस आर्टिकल की मदद से Up Kanya Sumangala Scheme 2021 से जुडी हरेक जानकारी जैसे की आवेदन कैसे करे, जरुरी दस्तावेज, पात्रता आदि तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े |
कन्या सुमंगला योजना जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने इस योजना में पात्र कन्याओ को लाभ प्रदान करने के लिए एक अभियान चलाया जायेगा | इस अभियान के जरिये नागरिको को कन्याओ के प्रति जागरूक किया जायेगा | इस योजना के माध्यम से बाल विवाह की प्रथा, भ्रूण हत्या को रोका जायेगा | बालिका के जन्म होने पर नकारात्मक रोच को इस अभियान के जरिये से सकारात्मक सोच में विकसित किया जायेगा | कन्या सुमंगला योजना में राज्य की पात्र बालिका को छ श्रेणियों में आर्थिक सहायता दी जायेगी |
ये भी पढ़े 👉 उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना
Uttar Pradesh Kanya Sumangala Scheme 2021
कन्या सुमंगला योजना के अमल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अवधारणा मज़बूत होगी और इससे महिलाओ के सशक्तिकरण में बल मिलेगा | इस योजना में आवेदन करने वाले लाभार्थियों के परिवार में ज्यादा से ज्यादा 2 बच्चे होने चाहिए | यदि किसी महिला को द्वितीय प्रसव में जुड़वाँ बच्चे होते है तो तृतीय संतान के रूप में लड़की को भी लाभ दिया जायेगा और अगर द्वितीय प्रसव से दो जुड़वाँ लड़कियों होती है तो ऐसी अवस्था में केवल तीनो लड़कियों को लाभ दिया जायेगा |
कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य
इस कन्या सुमंगला योजना 2021 में राज्य की कन्याओ को स्वलम्बी बनाने के लिए आर्थिक सहायता देना और समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना | UP Government ने राज्य की बालिकाओ को उच्च शिक्षा देने के लिए और उनके भविष्य को उज्वल बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से समाज से भ्रूण हत्या को खत्म करना और समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ाना है |
Kanya Sumangala Apply Online 2021
इस योजना में उत्तर प्रदेश सरकार ने Online Apply की प्रकिया को स्वीकृति दे दी है राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी इस योजना में अपनी कन्या के लिए आवेदन करना चाहते है तो वह इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana 2021 में सरकार की तरफ से दी जाने वाली धनराशि 15000 रूपये सीधे लाभार्थी के बैंक अकॉउंट में ट्रांसफर कर दिए जायेगे इस लिए आवेदक के पास अपना Bank Account होना जरुरी है यह धनराशि P.F.M.S के जरिये से लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी |
ये भी पढ़े 👉 सेवायोजन रोजगार संगम
कन्या सुमंगला योजना की 6 किश्त
श्रेणी के प्रकार | दी जाने वाली धनराशि |
प्रथम श्रेणी – कन्या के 1 अप्रैल 2019 या इसके बाद जन्म होने पर तथा इस योजना के तहत कन्या के लिए आवेदन जन्म से लेकर 6 माह के अंदर करना होगा | 2000 रूपये की धनराशि दी जाएगी| |
द्वितीय श्रेणी – कन्या के एक वर्ष के तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत | 1000 रूपये की धनराशि दी जाएगी | |
तृतीय श्रेणी – कन्या के कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर | 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
चतुर्थ श्रेणी – कन्या के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर | 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
पंचम श्रेणी – इसके बाद कक्षा 9 में प्रवेश लेने के उपरांत | 3000 रूपये की धनराशि |
षष्टम श्रेणी – कक्षा 10 /12 वी उत्तीर्ण करके चालू शैक्षिणिक सत्र के दौरान स्नातक /डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर | 5000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | |
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ
- Kanya Sumangala Yojana 2021 राज्य में बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सभी बाधाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
- यह योजना एक ऐसी पहल है जो बालिकाओं के विकास के लिए विशेष रूप से काम करती है और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
- उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना में लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख या उससे कम होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को सबसे पहले इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आप अपने घर बैठे ही इंटरनेट के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।
- इस योजना में एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को इस योजना में लाभ दिया जाएगा। यदि राज्य की कोई महिला अपनी दूसरी डिलीवरी के समय जुड़वा बच्चों को जन्म देती है तो तीसरी लड़की भी योग्य होगी।
Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana 2021 के मुख्य तथ्य
- इस योजना में कन्या के जन्म से लेकर पढाई तक का 15000 रूपये का सारा खर्च सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा |
- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये रखा है |
- इस MKSY 2021 में कन्या के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये या उससे कम होनी चाहिए |
- Kanya Sumangala Scheme 2021 के अंतर्गत परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों को ही पात्र माना जायेगा |
- यदि उत्तर प्रदेश के किसी परिवार ने अनाथ कन्या को गोद लिया है तो परिवार की जैविक सन्तानो तथा विविध रूप में गोद ली गयी सन्तानो को सम्मिलित करते हुए अधिकतम 2 लड़किया इस योजना में लाभार्थी होंगी |
कन्या सुमंगला योजना 2021 के महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये या उससे कम होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ अधिकतम एक परिवार की दो लड़कियां ही उठा सकती हैं।
- यदि परिवार में दो से ज्यादा बच्चे हैं तो उस परिवार को कन्या सुमंगला योजना 2021 का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- यदि किसी महिला की जुड़वा बेटियां हैं तो उन जुड़वा बेटियों को भी इस योजना का अलग-अलग लाभ मिलेगा। इस स्थिति में एक परिवार की तीन बेटियां लाभ उठा सकती हैं दो जुड़वा बेटियां और एक और बेटी।
- अगर किसी परिवार ने अनाथ बच्चियों को गोद लिया है तो अधिकतम गोद ली हुई दो लड़कियां इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं और इसी के साथ उस परिवार की दो और लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती है। इस प्रकार उस परिवार में 4 लड़कियां इस योजना का लाभ प्राप्त कर पायेगी।
- यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
कन्या सुमंगला योजना 2021 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?- up kanya sumangala yojana online registration
- सबसे पहले आवेदक को Kanya Sumangala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा | इस होम पेज पर आपको नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा |
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने निचे दिया हुआ पेज खुलेगा | इसके बाद आपको I agree के ऑप्शन पर टिक करना होगा फिर Continue (जारी रखे) के बटन पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप Continue के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा |
- इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे की नाम, पता, मोबाइल नंबर, माता पिता का नाम आदि दर्ज करे और इसके बाद OTP डालकर सत्यापित करना होगा |
- सही OTP दर्ज करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा |
- आपका रजिस्ट्रेशन होगा तब आपको यूजर आईडी मिल जाएगी | और इस यूजर आईडी को आपको MKSY Portal Login करना होगा |
- आपको यहा लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करे इससे आपका पोर्टल पर लॉगिन हो जायेगा |
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको कन्या पंजीकरण फॉर्म मिलेगा | इस पंजीकरण फॉर्म में आपको अपनी बेटी से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी और साथ ही सभी जरुरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा | इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करे |
- इस तरह से आप इस योजना में आपकी बेटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
कन्या सुमंगला योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?
- अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे तो आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है | ऑफलाइन आवेदन कैसे करे इसके बारे में हमने निचे दिया हुआ है इस आप जरूर पढ़े |
- सबसे पहले आपको उपरोक्त कार्यालय से आवेदन फॉर्म निशुल्क प्राप्त कर सकते है | आवेदन फॉर्म लेने के बाद उसमे पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा | सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ अपने जरूरी दस्तावेज को जोड़ना होगा |
- आपको अपना आवेदन फॉर्म खंड विकास अधिकारी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, एसडीएम परिवीक्षा अधिकारी आदि के कार्यालय में जमा कराना होगा |
- यह आवेदनो को संबंधित अधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेज दिया जायेगा |
- इस तरह से आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है |
अपनी लॉगिन आईडी कैसे ढूंढे ?
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको न्यू फीचर्स/रिपोर्ट में अपनी लॉगिन आईडी खोजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने से आपके सामने एक पेज खुलेगा |
- इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा |
- इसके बाद आपको Verify Mobile No. के बटन पर क्लिक करना होगा |
- अब आप अपनी लॉगिन आईडी स्क्रीन पर दिखाई देगी |
Contact Us
यूपी कन्या सुमंगला योजना आवेदन | Kanya Sumangala Apply Online | उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला स्कीम फॉर्म | कन्या सुमंगला योजना यूपी रेजिस्ट्रेशन | Kanya Sumangala Yojana | up kanya sumangala sheme 2021 | कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन | Apply Online, Application Form | mksy.up.gov.in | कन्या सुमंगला योजना 2021 रजिस्ट्रेशन | up kanya sumangala yojana online registration
Post a Comment